Arif Khan / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 204
ओलावृष्टि के बाद जमीन पर बिछी बर्फ की सफेद चादर[/caption]
जिला मुख्यालय पर मंगलवार सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई। सुबह करीब 7 बजे हुई रिमझिम फुहारों के बाद दोपहर तक बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर बाद करीब 4 बजे मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और लगभग 10 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। जिले के कानड शाजापुर मार्ग स्थित चाँदनगांव के पास जोरदार ओलावृष्टि भी हुई। इस बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ लिया, जिससे लोगों को तेज कपकपी का अहसास होने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अब गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं जैसी फसलों के लिए यह नमी कुछ हद तक फायदेमंद साबित हो सकती है। दलहन और तिलहन की फसलों के साथ-साथ पकने की कगार पर खड़ी अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ओलावृष्टि या अधिक पानी गिरने से फसलें आड़ी गिर सकती हैं।
मौसम विभाग की मानें तो आगामी कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा और बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन