आरिफ खान, आगर मालवा। जिले के बड़ोद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आगर रोड स्थित आरा मशीन पर लकड़ी चीरते समय मशीन की आरी टूटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरहबा पिता अब्दुल रशीद उम्र 55 वर्ष, निवासी मिल्कीपुरा, बड़ोद, लकड़ी चीरने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मशीन की आरी अचानक टूट गई और गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।