Arif Khan / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 293
इस हादसे में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। मृतकों में से एक की पहचान भुरू सेन के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही नलखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग की सहायता से बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, ताकि कोई और दुर्घटना न हो।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन