Arif Khan / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 138
उल्लेखनीय की परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार जिले में स्कूल बसों व अन्य वाहनों का चेकिंग अभियान जारी है। अभियान के तहत स्कूली बसों का सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन अनुसार संचालन और फिटनेस आदि की जांच की जा रही है। चैकिंग के दौरान वाहन संचालकों को निर्देश दिए कि अपने सभी दस्तावेज पूर्ण रखें। बिना दस्तावेज के वाहन संचालित होना पाएं जाने पर कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही जिला परिवहन अधिकारी जया बसावा द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन