Arif Khan / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 218
वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास होता है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में संस्था एवं विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को उपहार वितरित किए और कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दशरथ मसानिया, एम एल जोकचंद, दिनेश खंडेलवाल, स्कूल डायरेक्टर आनंद बौद्ध, प्राचार्य रामचन्द्र महेलका, उपप्राचार्य जया शर्मा, स्कूल स्टाफ व स्कूली बच्चे और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। जानकारी विशाल जायसवाल द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन