Express Samachar / Tue, Aug 13, 2024 / Post views : 170
जहीर उददीन (सोनू)आगर मालवा
एक्सप्रेस समाचार
आगर मालवा मध्य प्रदेश। सोमवार को आगर शहर में बाबा बैजनाथ की शाही सवारी निकाली जा रही थी तभी शाही सवारी के दौरान ढ़ोल बजाने आए एक युवक की अचानक से तबियत बिगड़ गई। जिसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।जिला हॉस्पिटल में स्थिति पुलिस चौकी पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की युवक अर्जुन पिता श्यामलाल, उम्र 38 वर्ष निवासी अयोध्या बस्ती आगर की शाही सवारी के दौरान अचानक से ढोल बजाने के दौरान ही तबीयत बिगड़ गई। और वह बेहोश हो गया। उपचार के लिए उसे आगर जिला हॉस्पिटल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन