Arif Khan / Fri, Jan 16, 2026 / Post views : 113
परिजनों व स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुसनेर सिविल अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं रहती। इतना ही नहीं, जिस एम्बुलेंस से युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, उसमें भी कुछ ही देर में ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिसके चलते युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।
इसी लापरवाही से आक्रोशित होकर स्थानीय रहवासियों ने अस्पताल में धरना देते हुए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में ऑक्सीजन, एम्बुलेंस सुविधा और अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। जब इस सम्बंध में ज्यादा जानकारी के लिए बीएमओ डॉक्टर राजीव बरसेना से बात करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा कॉल रिसीव नही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन