Arif Khan / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 136
स्टेडियम ग्राउण्ड में पुतला तैयार कर रहे कारीगरों ने बताया कि तीनों पुतले तैयार करने में 10-15 दिन का समय लगता है। यहां आठ दिन पहले से तैयारी में जुट गए थे, अभी बहुत काम बांकी है। इन पुतलों को तैयार करने में बड़ी मात्रा में बांस व रद्दी पेपर की आवश्यकता होती है। इसके अलावा गिफ्ट पेपर, नारियल की रस्सी, मैदा के साथ ही अन्य आवश्यक सामग्रियां लगती है। दशहरा उत्सव में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों के साथ ही आतिशबाजी व लाइटिंग आकर्षण का केंद्र होगी। इसके लिए नगर पालिका अलग से व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन