Arif Khan / Sun, Jan 4, 2026 / Post views : 175
नगरपालिका ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अतिक्रमण के लिए रखी गई गुमटी, हाथठेला और लोहे का ठिया जब्त कर लिया। जब्त किए गए सभी सामानों को पुरानी नगरपालिका परिसर में सुरक्षित रखवाया गया। साथ ही मौके पर डाली गई मिट्टी को फैलाकर पुनः समतल किया गया, ताकि सार्वजनिक उपयोग बाधित न हो।
इस कार्रवाई के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुशल सिंह डोडवे, स्वच्छता निरीक्षक बसंत दुलगज सहित नगरपालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन