Arif Khan / Fri, Sep 19, 2025 / Post views : 316
इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, ओवरलोडिंग और लापरवाह ड्राइविंग जैसे मामले प्रमुख रहे। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आमजन को नकदी रहित उपचार योजना और राह-वीर योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। नकदी रहित उपचार योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ित को नज़दीकी नामित अस्पताल में नि:शुल्क उपचार उपलब्ध होता है, जिसका व्यय सरकार वहन करती है। राह-वीर योजना के अंतर्गत गोल्डन आवर में घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार को ₹25,000 का इनाम एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है और उसे किसी भी कानूनी पूछताछ से मुक्त रखा जाता है। आगर मालवा पुलिस जिलेवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दुर्घटनामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन