Arif Khan / Sun, Aug 31, 2025 / Post views : 160
मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया, इसके साथ ही पीएम मोदी की स्वदेशी अपनाओ की अपील को दोहराया। मंत्री ने कहां की ट्रंप से हम डरने वाले नहीं है, हमारे देश की जीडीपी बढ़ती ही जा रही है। मंच से प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन ने भी संबोधित किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने मोती सागर तालाब स्थित गणेश मंदिर से अचलेश्वर महादेव मंदिर तक ब्रिज की मांग की। हालांकि मंत्री विजय वर्गीय ने इस पर कोई घोषणा नहीं की। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नागर सिंह चौहान मां बगलामुखी मंदिर दर्शन करने और स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नलखेड़ा रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन